Amazon Se Paise Kaise Kamaye? Amazon Affiliate Se Paise Kaise Kamaye – जाने Amazon Seller Kaise Bane हिंदी में !
दोस्तों क्या आपको पता है अमेज़न से पैसे भी कमाए जाते है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से Amazon Se Paise Kaise Kamaye या फिर कैसे Amazon Affiliate marketing से पैसे कमाए जाते है के बारे में बताने वाले है।
आज के टाइम मैं Amazon दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल है। अमेज़न से केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग शॉपिंग ही नहीं करते हैं, बल्कि हर महीने लाखों रुपए भी कमाते हैं। अगर आप भी रुपए कमाना चाहते हैं तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं। क्योंकि हम आपको यहाँ बताएंगे Amazon Affiliate marketing से पैसे कमाने के बेस्ट तरीके।
अगर हम सबसे पोपुलर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट की बात करें तो Amazon, Flipkart, Myntra और Ebay जैसी बहुत सारी प्रमुख वेबसाइट है। आप इन बेस्ट ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के माध्यम से स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी, वाशिंग मशीन, एसी कपड़े और खाने के सामान जैसे हर प्रकार के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।
इंटरनेट पर ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे स्रोत और तरीके मौजूद हैं। इसमें अमेज़न सबसे अच्छा साधन है। आप अगर इंटरनेट के जरिये पैसा कमाना चाहते है, तो अमेज़न एफिलिएट मार्केटिंग या इसके दुसरे विकल्प अपना सकते है। चलिए हम आपको बहुत ही आसान और सरल भाषा में समझाएंगे कि आप Amazon Se Paise Kaise Kamaye जाते है, या फिर यु कहे की Amazon के साथ बिजनेस कैसे करते है।
इसको भी पढ़े :- मोबाइल में फोटो वीडियो छुपाने वाले Top 10 Android ऐप्स।
Amazon Se Paise Kaise Kamaye – अमेज़न से पैसे कमाने के 4 बेस्ट तरीके
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट की दुनिया में Amazon company सबसे बड़ी शॉपिंग वेबसाइट है। ये पूरी दुनिया में अपनी क्वालिटी और अच्छी सर्विस की वजह से जानी जाती है। इस शोपिंग पोर्टल पर लाखों प्रोडक्ट मिलते हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी हर तरह की शॉपिंग ऑनलाइन कर के घर बैठे सामान मंगवा सकता हैं।
ये कंपनी अपने ग्राहकों को सामान बेचने के साथ साथ पैसे कमाने का मौका भी देती है। Amazon से पैसे कमाने के लिए ये जरुरी नहीं की आप यहाँ से कोई सामान खरीदोगे तभी आपको पैसे मिलेंगे। बस आपको थोड़ी मेहनत करनी है। आज के टाइम में बहुत लोग अपना 1 रुपये भी लगाये बिना अमेज़न पर हर महीने लाखो रुपये कमाते है। अगर आप भी चाहते है कुछ एक्स्ट्रा इनकम पाना, तो यहाँ आपको पैसे कमाने के कई ऑप्शन मिलेंगे।
इसको भी पढ़े :- जाने कम लागत में अगरबत्ती बनाने का व्यापार शुरू कैसे करते है।
Amazon Se Paise Kamane Ke Tarike
अगर आप अमेज़न द्वारा पैसा कमाना चाहते है, तो आपको यहाँ बेस्ट और आसानी से इनकम देने वाले 4 तरीके मिल जायेंगे।
- Amazon Affiliate marketing.
- Amazon Seller.
- Amazon Kindle.
- Amazon mTurk.
चलिए अब इन सभी के बारे आगे विस्तार से जाने।
#1. Amazon Affiliate Marketing Se Paise Kaise Kamaye
एफिलिएट मार्केटिंग में जब किसी कंपनी के कोई भी प्रोडक्ट आप अपने माध्यम से ऑनलाइन सेल करवाते हैं, तो इसके बदले में कंपनी आपको कुछ कमीशन देती है। ठीक ऐसे ही Amazon Affiliate Program ज्वाइन करने के बाद आपको करना होगा। अमेज़न से पैसे कमाने का सबसे टॉप तरीका इसे ही माना जाता है।
अमेज़न की एफिलिएट प्रोग्राम में बहुत सारे कैटेगरी के प्रोडक्ट मौजूद होते हैं। हर कैटेगरी के प्रोडक्ट के अलग-अलग 1% से लेकर 10% तक कमीशन होता है। आपको बस इन प्रोडक्ट का अपनी साईट या सोशल साइट्स पर ऑनलाइन प्रचार करना होता है। जब कोई आपके द्वारा दिए गए प्रोडक्ट लिंक पर क्लिक करके Amezon से प्रोडक्ट खरीदता है, तो तय कमीशन आपके बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दिया जाता है।
करीब 11 देशों में Amazon Affiliate Program बहुत ही शानदार तरीके से चल रहा है। आप भी बहुत ही आसानी से वर्क कर के हर महीने अच्छी इनकम कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास ब्लॉग, वेबसाइट, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप या फिर यूट्यूब चैनल का होना बहुत ही जरूरी है। इन सभी प्लेटफार्म पर अमेज़न के प्रोडक्टस को प्रमोट करके आप हर महीने पैसे कमा सकते है।
यदि आप भी इस फिलिएट प्रोग्राम से पैसा कमाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको Amazon पर Account बनाना होगा। आइए अब हम आपको अमेज़न एफिलिएट में हिस्सा लेने के लिए Amazone Account बनाने का तरीका सिखाते है।
इसको भी पढ़े :- Hollywood हिंदी Dubbed Movie ऐसे डाउनलोड करे।
Amazon Affiliate Account कैसे बनाएं ?
स्टेप्स:-
1. सबसे पहले Amazon की ऑफिशियल वेबसाइट affiliate-program.amazon.in पर जाए।
2. Join Now For Free के ऑप्शन पर क्लिक करे।
3. अगली स्टेप में Create Your Amazon Account पर क्लिक करना है।
4. अब एक फॉर्म ओपन होगा उसमे अपना पूरा नाम अपनी ईमेल आईडी और अपनी पसंद का पासवर्ड डालकर अकाउंट क्रिएट करे।
5. अकाउंट क्रिएट होने के बाद एक न्यू पेज ओपन होगा, इसमें मांगी गयी सभी डिटेल देनी है। जैसे :- Payee name, अपना पता, देश और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरनी है।
7. जानकारी देने के बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करे।
8. एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको अपनी वेबसाइट का नाम या आपके एप्लीकेशन का नाम देना होगा और अगले स्टेप में जाए।
9. फिर से एक नया फॉर्म आएगा , इसमें Affiliate Account से सम्बन्धित पूछे गए सवालो के जवाब देना है। उसके बाद आपको Finish बटन पर क्लिक करना है।
10. congratulation! आपका Amazon Affiliate Account बन गया है। कुछ टाइम बाद अकाउंट अप्रूव हो जाएगा और इसकी सुचना आपके रजिस्टर्ड ई-मेल पर दे दी जाएगी।
11. Account अप्रूव होने के बाद आपके द्वारा शेयर किए गए लिंक के से जितने भी प्रोडक्ट सेल होंगे उनका कमीशन आपके अकाउंट पर मिल जाएगा।
#2. Amazon Seller बनकर पैसे कैसे कमाए ?
दुसरे नंबर पे आता है Amazon Seller बनकर पैसे कमाना। यह एक बहुत ही अच्छा और बेहतरीन तरीको में से एक है। इस कंपनी में Seller बनकर अपने प्रोडक्ट को सेल कर सकते हैं। आप यहाँ पर अपने प्रोडक्ट को बेचकर बहुत ही आसानी से अच्छा कमीशन पा सकते हैं। Amazon में प्रोडक्ट सेल करने का सबसे बढ़िया बेनिफिट यह है, कि यहां पर आपको अपनी कोई भी मार्केट बनाने की जरूरत नहीं होती है।
प्रोडक्ट सेल करने के लिए सबसे पहले आपको Amazon पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप अपने प्रोडक्ट को बहुत ही आसानी से इसके माध्यम से ऑनलाइन बेच सकते है। आज हजारों लोग इस प्लेटफार्म पर अपने प्रोडक्ट सेल करके हर महीने अच्छी इनकम करते हैं।
#3. Amazon Kindle से पैसे कैसे कमाये ?
अगर आपको लिखने का शौक है, तो ऑनलाइन पैसा कमाने के लिए Amazon किंडल एक अच्छा ऑप्शन है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आप अपने द्वारा लिखे गए आर्टिकल को ऑनलाइन सेल कर सकते हैं। आपको इस काम के बदले में अच्छा कमीशन भी मिलता है ।
सबसे बड़ी बात यह है कि Amazon किंडल पर आप अपनी ई-बुक यानी अपनी पुस्तक की प्राइस आप खुद तय कर सकते हैं। जब आपकी ई-बुक सेल होती है तो आपके pay pal या आपके बैंक अकाउंट में वो रूपए ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
#4. Amazon mTurk से पैसे कैसे कमाए ?
अपनी मेहनत से Amazon पर पैसे कमाने के लिए mTurk एक अच्छा प्लेटफार्म है। mTurk एक ऑनलाइन फ्रीलांसर प्लेटफार्म है, जहां पर आप अपने स्किल के अनुसार काम करके कमाई कर सकते हैं। इस ऑनलाइन फ्रीलांसर प्रोग्राम में आपको अपने स्किल के अनुसार काम करने के बहुत सारे वर्क मिलते हैं। बस आपको क्लाइंट चाहिए और उनके लिए वर्क करके अच्छा खासा कमीशन ले सकते हैं।
निष्कर्ष:-
दोस्तों हमने आपको यहाँ Amazon Se Paise Kaise Kamaye और Amazon Affiliate Se Paise Kaise Kamaye के बारे में आपको पूरी जानकारी विस्तार से दी है। आप आज से ही Amazon के साथ बिजनेस स्टार्ट कैसे। हम आशा करते है, हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आपके बहुत काम आएगी। अपना दो मिनट का समय निकालकर अमेज़न से पैसे कमाने की हिंदी जानकारी को अपने दोस्तों और फेसबुक जैसे सोशल साइट्स पर जरुर शेयर करे।
इसको भी पढ़े :-
Very interested article sir I am share our friends
आप ने काफी अच्छा लिखा हुआ है मे भी इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करूंगा.